Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मासूम के साथ दरिंदगी पर सियासत गरम

On: March 28, 2026 12:07 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो ‘हजारीबाग बंद’ की चेतावनी, बीजेपी का प्रदर्शन ऐलान

झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और निर्मम हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। इस जघन्य वारदात को लेकर अब राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है और विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को आदित्य साहू, मनीष जायसवाल और प्रदीप प्रसाद विष्णुगढ़ पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले और गहरी संवेदना व्यक्त की। नेताओं ने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो सोमवार को हजारीबाग बंद कराया जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए और उन्हें कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं सरकार की विफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म होता जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।

नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक भारतीय जनता पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर अमर कुमार बाउरी, नागेंद्र महतो, अमित यादव और रोशन लाल चौधरी सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है, जबकि प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तनाव के बाद शांति की जीत: कड़े सुरक्षा घेरे में निकला रामनवमी जुलूस

रामनवमी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया महावीरी झंडा, 7 लोग झुलसे

29 मार्च को मेगा लीगल इम्पावरमेंट कैंप, समस्याओं का होगा समाधान

रामनवमी पर शहर से गांव तक राममय माहौल, ड्रोन से निगरानी

झंडा जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, युवतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस, अखाड़ा का उद्घाटन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मातम

रामनवमी पर महावीर ध्वज स्थापित, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन

एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5.60 लाख की चोरी के आरोपी फरार

झांकी के दौरान सुरक्षा पर सख्त हुए एसपी, ऊंचे डीजे पर जताई चिंता

बारिश में भी नहीं थमा रामभक्तों का उत्साह, जय श्रीराम के जयघोष

Leave a Comment