लोहरदगा। रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला
भारी बारिश के बावजूद रामभक्तों का जोश कम नहीं हुआ। सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। डीजे की धुन पर श्रद्धालु थिरकते रहे। महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ जुलूस में शामिल हुए।
शोभायात्रा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और जुलूस में शामिल लोगों के लिए सेवा शिविर लगाए गए थे। यहां चना, गुड़, खीरा, तरबूज और शरबत की व्यवस्था की गई थी।
इस दौरान लोहरदगा में गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अखाड़ा समिति के सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कई जगहों पर रामभक्तों का पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
शोभायात्रा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा मौके पर
एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा,एसडीओ अमित कुमार एवं नगर परिषद पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी समेत जिले के तमाम अधिकारी सड़कों पर स्वयं उतरकर सुरक्षा का कमान संभाले हुए थे जगह जगह सुरक्षा बल तैनात किये गए थे कार्यक्रम में केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष, सचिव, विभिन्न अखाड़ों के पदाधीकारी और जिले के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।





















Total Users : 869961
Total views : 2594463