Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सुरक्षा का नया किला: पुलिस पिकेट का शुभारंभ

On: March 28, 2026 8:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कानून-व्यवस्था होगी और मजबूत, 24 घंटे निगरानी से बढ़ेगी सुरक्षा

देवघर। जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। क्षेत्र में बढ़ती जरूरतों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कोकहराजोरी में नए पुलिस पिकेट की स्थापना की है।

देवघर के पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार द्वारा इस नए पुलिस पिकेट का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सीडीपीओ अशोक कुमार, जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार तथा देवीपुर थाना प्रभारी कृष्णा समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि इस पिकेट के शुरू होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने बताया कि इससे न केवल आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा, बल्कि आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता भी उपलब्ध होगी। नए पुलिस पिकेट में एक सब-इंस्पेक्टर और दो एसआई की तैनाती की गई है, जिससे 24 घंटे निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं, स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे इलाके में शांति, सुरक्षा और विश्वास का माहौल और अधिक मजबूतहोगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्लस टू विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित

जिले के विभिन्न प्रखंडों में धूमधाम से हुआ महावीर झंडा मिलान

रामनवमी पर भक्ति में डूबा रहा शहर, आकर्षक झांकियों से सजा शहर,

अवैध ईंट भट्ठे को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

रामनवमी पर अखाड़ों की भव्य झांकियों ने मोहा मन,

सीएसआर मद से स्थापित लैब का जीएम ने किया उद्घाटन

लोहरदगा। रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला

लोहरदगा: शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का भव्य आयोजन; मेधावी छात्रों को मिला सम्मान

​लोहरदगा: श्री शंकर तिवारी सेवा न्यास ने रामनवमी पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा सत्तू का शरबत और चना

मासूम के साथ दरिंदगी पर सियासत गरम

तनाव के बाद शांति की जीत: कड़े सुरक्षा घेरे में निकला रामनवमी जुलूस

रामनवमी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया महावीरी झंडा, 7 लोग झुलसे

Leave a Comment