Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामनवमी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया महावीरी झंडा, 7 लोग झुलसे

On: March 27, 2026 11:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अफरा-तफरी के बीच अस्पताल में भर्ती

बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको शिव मंदिर के समीप रामनवमी के दौरान शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक बड़ा हादसा हो गया। अखाड़ा में महावीरी झंडा खड़ा करने के दौरान झंडा 132 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में खेतको निवासी सुरेंद्र सिंह (36), गुलाबचंद दास (28), मिथुन ठाकुर (30), अनिल रविदास (40), मदन कुमार नायक, शुभम रविदास (24) और रुद्र रविदास (15) शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद रुद्र रविदास को घर भेज दिया गया, जबकि अन्य घायलों को जारंगडीह रेलवे स्टेशन के समीप स्थित जनता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं, हालांकि उनके हाथ, पैर और कंधे बुरी तरह झुलस गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, परंपरा के तहत रामनवमी जुलूस खेतको शिव मंदिर स्थित अखाड़ा पहुंचा था। एक अखाड़ा द्वारा महावीरी झंडा स्थापित करने के बाद जब रविदास टोला का झंडा खड़ा किया जा रहा था, उसी दौरान वह हाईटेंशन टावर के संपर्क में आ गया और यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अस्पताल परिसर में देर शाम तक लोगों की भारी भीड़ लगी रही। इस बीच कुमार जयमंगल, एसडीएम मुकेश मछुआ और एसडीपीओ बीएन सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। विधायक ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए अजय नाथ झा से भी बात की। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तनाव के बाद शांति की जीत: कड़े सुरक्षा घेरे में निकला रामनवमी जुलूस

29 मार्च को मेगा लीगल इम्पावरमेंट कैंप, समस्याओं का होगा समाधान

रामनवमी पर शहर से गांव तक राममय माहौल, ड्रोन से निगरानी

झंडा जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, युवतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस, अखाड़ा का उद्घाटन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मातम

रामनवमी पर महावीर ध्वज स्थापित, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन

एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5.60 लाख की चोरी के आरोपी फरार

झांकी के दौरान सुरक्षा पर सख्त हुए एसपी, ऊंचे डीजे पर जताई चिंता

बारिश में भी नहीं थमा रामभक्तों का उत्साह, जय श्रीराम के जयघोष

तपोवन मंदिर में विधि-विधान से पूजा, सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

Leave a Comment