Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भगवा रंग में रंगा प्रखंड, प्रशासन अलर्ट

On: March 26, 2026 11:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जुलूस मार्ग का निरीक्षण व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पत्थलगड़ा (चतरा)। रामनवमी महापर्व को लेकर पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्ति और उत्सव का माहौल चरम पर है। मुख्य चौक-चौराहों से लेकर गांवों तक पूरा इलाका भगवा झंडों और आकर्षक रोशनी से सजा नजर आ रहा है। पत्थलगड़ा मुख्यालय, नावाडीह, नोनगांव, बरवाडीह, बेलहर, कुब्बा, सिंघानी सहित अन्य गांवों में भगवा रंग की छटा देखते ही बन रही है। पूरा क्षेत्र राममय वातावरण में डूबा हुआ है। पत्थलगड़ा की रामनवमी पूजा अपनी विशिष्ट और पारंपरिक शैली के लिए जानी जाती है, जहां हर वर्ष भव्य आयोजन किया जाता है। मुख्यालय में चारों ओर लगाए गए भगवा झंडे श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक बने हुए हैं। वहीं रामभक्तों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। उधर, प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम खंडेलवाल, पुलिस निरीक्षक सदर, अंचल अधिकारी सह प्रभारी बीडीओ उदल राम, थाना प्रभारी राकेश कुमार, एसआई विकास कुमार सहित पुलिस बल ने विभिन्न अखाड़ों का दौरा कर जुलूस मार्ग (रूट लाइन) का निरीक्षण किया। पिछले वर्षों के अनुभव को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मासूम के साथ दरिंदगी पर सियासत गरम

तनाव के बाद शांति की जीत: कड़े सुरक्षा घेरे में निकला रामनवमी जुलूस

रामनवमी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया महावीरी झंडा, 7 लोग झुलसे

29 मार्च को मेगा लीगल इम्पावरमेंट कैंप, समस्याओं का होगा समाधान

रामनवमी पर शहर से गांव तक राममय माहौल, ड्रोन से निगरानी

झंडा जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, युवतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस, अखाड़ा का उद्घाटन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मातम

रामनवमी पर महावीर ध्वज स्थापित, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन

एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5.60 लाख की चोरी के आरोपी फरार

झांकी के दौरान सुरक्षा पर सख्त हुए एसपी, ऊंचे डीजे पर जताई चिंता

Leave a Comment