Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आकर वृद्धा की मौत,

On: March 26, 2026 11:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मुआवजे के आश्वासन पर हटा जाम

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड अंतर्गत बगरा चौक पर गुरुवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पार कर रही 70 वर्षीय वृद्धा को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान काशी महुआ निवासी जीतन साहू की पत्नी आशा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आशा देवी अपनी बेटी के घर बेलतू (केरेडारी) से लौट रही थीं। वे बगरा चौक पर दीप ज्योति बस से उतरकर लावालौंग जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं, तभी सिमरिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक और चालक को पकड़ लिया। वहीं हादसे से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने बगरा चौक पर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि ‘नो एंट्री’ नियम के बावजूद भारी वाहनों का आवागमन धड़ल्ले से हो रहा है, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से नियमों का सख्ती से पालन कराने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी गौरव कुमार राय, थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और करीब आठ घंटे तक लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास करते रहे। काफी मशक्कत के बाद तत्काल 20 हजार रुपए नकद सहायता एवं सड़क दुर्घटना में एक लाख रुपए मुआवजे के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मासूम के साथ दरिंदगी पर सियासत गरम

तनाव के बाद शांति की जीत: कड़े सुरक्षा घेरे में निकला रामनवमी जुलूस

रामनवमी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया महावीरी झंडा, 7 लोग झुलसे

29 मार्च को मेगा लीगल इम्पावरमेंट कैंप, समस्याओं का होगा समाधान

रामनवमी पर शहर से गांव तक राममय माहौल, ड्रोन से निगरानी

झंडा जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, युवतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस, अखाड़ा का उद्घाटन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मातम

रामनवमी पर महावीर ध्वज स्थापित, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन

एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5.60 लाख की चोरी के आरोपी फरार

झांकी के दौरान सुरक्षा पर सख्त हुए एसपी, ऊंचे डीजे पर जताई चिंता

Leave a Comment