Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सजेगा ‘पुस्तक परब’, संस्कृति और ज्ञान का संगम

On: March 22, 2026 6:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सावित्रीबाई फुले पर आधारित नाटक सहित दो दिवसीय भव्य आयोजन

गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से नगर भवन, गुमला में 24 एवं 25 मार्च को ‘गुमला पुस्तक परब सह सांस्कृतिक कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 24 मार्च को बसिया एवं 25 मार्च को चैनपुर अनुमंडल में भी समान रूप से कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इस दो दिवसीय आयोजन का मुख्य आकर्षण देश की प्रख्यात रंगकर्मी, लेखिका और निर्देशक सुषमा देशपांडे द्वारा रचित एकल नाटक “हाँ, मैं सावित्रीबाई फुले” का मंचन होगा। महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के जीवन, संघर्ष और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह विशेष पहल की जा रही है। सावित्रीबाई फुले ने समाज में शिक्षा और समानता की अलख जगाई। वे भारत की पहली महिला अध्यापिका बनीं और लड़कियों के लिए पहला विद्यालय स्थापित किया। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों, विशेषकर महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए नई चेतना का संचार किया, जिसके कारण उन्हें भारतीय नारी आंदोलन की जननी भी कहा जाता है।

इस नाटक का मंचन प्रसिद्ध कलाकार शुभांगी भुजबल एवं शिल्पा साने द्वारा किया जाएगा, जो अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से सावित्रीबाई फुले के विचारों को जीवंत रूप में दर्शकों तक पहुंचाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 मार्च को नगर भवन, गुमला एवं अनुमंडल पुस्तकालय मैदान, बसिया में तथा 25 मार्च को बरवे मैदान, चैनपुर एवं मध्य विद्यालय, घाघरा में नाटक का मंचन होगा। जिला मुख्यालय सहित घाघरा, बसिया और चैनपुर प्रखंडों में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

आयोजन के दौरान विभिन्न प्रकाशकों द्वारा पुस्तक स्टॉल लगाए जाएंगे, वहीं विभिन्न विभाग अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगे। इसके साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी, शैक्षणिक गतिविधियाँ, जनजातीय साहित्यिक संगोष्ठी, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक लोक नृत्य एवं दुर्लभ मुखौटा आधारित छऊ नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जिले में आस्था और श्रद्धा का महापर्व चैती छठ पूजा नहाय-खाय के साथ विधिवत शुरू

राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला, जनता को दोनों हाथ से सरकार के संरक्षण में लूटी जा रही है- विजय सिंह ।

18 दिवसीय गणगौर पूजा का हुआ समापन

सरना सनातन की एकजुटता ही हमारी ताकत: विपुल तामेड़ा

सरहुल महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रकृति पूजन कर दिया एकता व संरक्षण का संदेश

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, झांसा देकर ले गया सुनसान इलाके में

मृत घोषित नवजात दफनाने से पहले हुई जिंदा, नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप

तृणमूल कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, 10 बड़े वादों पर चुनावी दांव

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर मुख्यमंत्री का हमला, बोलीं– ‘मताधिकार नहीं छीनने देंगे’

पीएम की AI से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

संदिग्ध मौत में हत्या का केस दर्ज, पिता के बयान पर 6 नामजद

सौहार्द और शांति के माहौल में इटखोरी में मनाई गई ईद

Leave a Comment