Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला, जनता को दोनों हाथ से सरकार के संरक्षण में लूटी जा रही है- विजय सिंह ।

On: March 22, 2026 4:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला -ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट, भाकपा (माले) रेड स्टार, संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी, झारखंड नवनिर्माण दल के संयुक्त तत्वाधान में गुमला में 5 अप्रैल 2026 को आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत रोजगार सामाजिक अधिकार सम्मेलन की तैयारी को लेकर चैनपुर प्रखंड स्थित बरवे स्कूल मैदान के पास अनुमंडल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक महिला नेत्री लॉरेंसिया मिंज  की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के प्रभारी सह झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार के संरक्षण में आम जनता को अधिकारी व दलाल दोनों हाथ से लूट रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 5 अप्रैल 2026 को गुमला जिला मुख्यालय में आयोजित रोजगार सामाजिक अधिकार सम्मेलन में भ्रष्टाचार के विरुद्ध धारदार आंदोलन की रणनीति बनाए जाने की बात श्री सिंह ने कही है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के द्वारा उठाए गए जनहित के मांगों पर सरकार त्वरित कार्रवाई नहीं करती है तो सरकार को आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। पहली बार दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय गुमला में होनेवाली सम्मेलन को सफल बनाने के लिए चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कार्यकर्ताओं को लगने की भी अपील की है।  बैठक को दल से जुड़े कई नेताओं ने संबोधित किया।बैठक में 5 अप्रैल 2026 को गुमला में होनेवाली सम्मेलन में चैनपुर, डूमरी व जारी प्रखंड से प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने, फॉरेस्ट विभाग में फैले भ्रष्टाचार के विरुद्ध तथा जंगल की कटाई पर रोक, जंगली हाथियों से सुरक्षा एवं वनाधिकार कानून के तहत  आदिवासियों व जंगल में निवास करने वाले लोगों को मालिकाना हक जल्द देने जैसी मांग को लेकर आयोजित 8 अप्रैल 2026 को वन प्रमंडल गुमला के समक्ष जन प्रदर्शन में चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र से भी सैकड़ो की संख्या में गुमला चलने तथा गुमला जिला स्थापना दिवस के मौके पर जिले में भ्रष्टाचार तथा जन अधिकारों की लूट को देखते हुए 18 मई 2026 को आयोजित गुमला बचाओ रैली की भी तैयारी गांव-गांव में अभी से ही शुरू करने के अलावे कई निर्णय लिए गए हैं। बैठक में  मुख्य रूप से रेंगटू सिंह, बसंत बड़ाईक, रुडोल्फ कुजूर, मारकुश मुंडा, सहदेव बढ़ई, सिपरियन मुंडा, रामप्रसाद हजाम, फबयानुस सारस, लेवनार्ड खलखो, पीटर बेक, शिवरूस कुजूर, पुष्पा कुजूर , मेजरिंग कुजूर, सुशीला तिग्गा, अनिता मिंज के अलावे काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जिले में आस्था और श्रद्धा का महापर्व चैती छठ पूजा नहाय-खाय के साथ विधिवत शुरू

सजेगा ‘पुस्तक परब’, संस्कृति और ज्ञान का संगम

18 दिवसीय गणगौर पूजा का हुआ समापन

सरना सनातन की एकजुटता ही हमारी ताकत: विपुल तामेड़ा

सरहुल महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रकृति पूजन कर दिया एकता व संरक्षण का संदेश

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, झांसा देकर ले गया सुनसान इलाके में

संदिग्ध मौत में हत्या का केस दर्ज, पिता के बयान पर 6 नामजद

सौहार्द और शांति के माहौल में इटखोरी में मनाई गई ईद

रामनवमी पूजा को लेकर बैठक आयोजित

भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

धूमधाम से मनाया गया प्राकृतिक सरहुल पर्व

जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर

Leave a Comment