Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सरना सनातन की एकजुटता ही हमारी ताकत: विपुल तामेड़ा

On: March 22, 2026 8:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*सरना सनातन की एकजुटता ही हमारी ताकत: विपुल तामेड़ा*

 

सरहुल पर्व के अवसर पर आज ज़िला केंद्रीय सरहुल समिति द्वारा स्थानीय झखरा कुम्बा में पारम्परिक प्रकृति पूजन के साथ शोभा यात्रा निकाला गया। इस भव्य शोभायात्रा में शामिल पाहन पुजार समेत शामिल सभी सरना सनातन धर्मावलम्बी भाई बहन का स्वागत केंद्रीय महावीर मंडल जिलाध्यक्ष विपुल तामेड़ा के अगुवाई में स्थानीय कस्तूरबा स्कूल के पास शिविर लगाकर किया गया। इस दौरान केंद्रीय महावीर मण्डल द्वारा सरहुल शोभायात्रा में शामिल पाहन पुजार समेत सभी अगुआ का पांव धोकर तथा सफेद ध्वज सौंपकर किया गया तथा साथ ही साथ सभी के बीच चना,शर्बत इत्यादि का वितरण भी किया गया। शोभा यात्रा में शामिल सभी सरना सनातन भाई बहन का स्वागत करते हुए विपुल जी ने कहा कि सरना सनातन की एकजुटता हीं समाज का ताकत है। हमारे आदिवासी समाज आदिकाल से प्रकृति पूजक रहें हैं और सरहुल त्योहार के आते ही प्रकृति में परिवर्तन प्रारम्भ होना शुरू होता है इसी समय हिंदुओं का नववर्ष का आगमन होता है। चैत्र में ही दुर्गा पूजा, छठ, रामनवमी इत्यादि त्योहार मनाये जाते हैं।

आज के स्वागत कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष रितेश कुमार, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति महामंत्री मिथुन तामेड़ा,बजरंग दल संयोजक सह केंद्रीय महावीर मण्डल महामंत्री पवन प्रजापति, संरक्षक परमेश्वर साहू, लाल ओंकार नाथ साहदेव, अशोक कांस्यकार, प्रदीप राणा, मुरली अग्रवाल, विमलकांत, अरविंद जायसवाल, गुप्तेश्वर गुप्ता, प्रवीण ठाकुर, विकास यादव, सोमनाथ दत्ता, सूरज ठाकुर,प्रद्युमन पाठक, रौशन साहू, प्रहलाद केशरी, प्रकाश सिंह, नीरज साहू, अशोक रजक, संदीप पोद्दार, अमित साहू, आकाश मेहता,उमेश सिंह, सोनू कुमार, अनुभव, रवि, अमृत, संजय नायक, रोबिन,दीपक, कार्तिक उराँव समेत अनेको कार्यकर्ता एवं अभिवावक उपस्थित रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

18 दिवसीय गणगौर पूजा का हुआ समापन

सरहुल महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रकृति पूजन कर दिया एकता व संरक्षण का संदेश

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, झांसा देकर ले गया सुनसान इलाके में

मृत घोषित नवजात दफनाने से पहले हुई जिंदा, नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप

तृणमूल कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, 10 बड़े वादों पर चुनावी दांव

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर मुख्यमंत्री का हमला, बोलीं– ‘मताधिकार नहीं छीनने देंगे’

पीएम की AI से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

संदिग्ध मौत में हत्या का केस दर्ज, पिता के बयान पर 6 नामजद

सौहार्द और शांति के माहौल में इटखोरी में मनाई गई ईद

रामनवमी पूजा को लेकर बैठक आयोजित

भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

धूमधाम से मनाया गया प्राकृतिक सरहुल पर्व

Leave a Comment