Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चरमराई बिजली व्यवस्था, पांच मिनट आपूर्ति के बाद घंटों गुल,

On: June 17, 2026 8:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, बोलेदृ “आखिर किस बात का दे रहे हैं बिजली बिल?

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय में बिजली आपूर्ति की स्थिति दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली महज पांच-पांच मिनट के लिए आती है और फिर घंटों गायब हो जाती है। लगातार हो रही इस आंख-मिचौनी से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच रात में बिजली कटौती सबसे बड़ी समस्या बन गई है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं बुजुर्गों और मरीजों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पूरी रात बिजली आने-जाने का सिलसिला चलता रहता है, जिससे न तो पर्याप्त आराम मिल पा रहा है और न ही घरेलू कार्य सुचारु रूप से हो पा रहे हैं। स्थिति यह है कि अनुमंडल कार्यालय, रेफरल अस्पताल, सिमरिया थाना सहित कई सरकारी संस्थानों में जनरेटर के सहारे कामकाज चल रहा है, जबकि आम लोग अंधेरे और भीषण गर्मी से जूझने को मजबूर हैं। बार-बार बिजली आने-जाने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से न तो कटौती की कोई पूर्व सूचना दी जाती है और न ही समस्या के समाधान को लेकर स्पष्ट जानकारी दी जाती है। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली की हालत ऐसी हो गई है कि पांच मिनट के लिए आती है और फिर घंटों गायब हो जाती है। आखिर वे बिजली बिल किस बात का भुगतान कर रहे हैं। लोगों ने विभाग से अविलंब बिजली व्यवस्था में सुधार कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो जनता आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस संबंध में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के एसडीओ सत्यदेव प्रसाद से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। समाचार प्रेषण तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​लोहरदगा: शादी की खुशियों से पहले घर में पसरा मातम, बिजली की चपेट में आने से युवा किसान ने गंवाई जान​

​लोहरदगा: उपायुक्त की अध्यक्षता में PCPNDT अधिनियम की समीक्षा बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के औचक निरीक्षण का निर्देश

28 जून को सभी चिन्हित बूथों पर पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक,,29 व 30 जून को घर-घर पिलायी जाएगी खुराक

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, सभी इंडिकेटर्स का अनुश्रवण व उपलब्धि बढ़ाने का दिया निदेश

सीएम स्वास्थ्य सहायता योजना के 78 आवेदन अनुमोदित

दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चार एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

डीएवी पब्लिक स्कूल में नामांकन को लेकर धांधली का आरोप, मामला गरमाया,

21 जून को होगी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक,

विधायक के प्रयास से मिली स्वीकृति, जल्द जारी होगी निविदा

स्कूल से निकली रैली, पुलिस लाइन के जवानों ने पेश किया नुक्कड़ नाटक

एसपी को मिली गुप्त सूचना पर संघरी घाटी के पास पुलिस ने बिछाया जाल

Leave a Comment