Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, सभी इंडिकेटर्स का अनुश्रवण व उपलब्धि बढ़ाने का दिया निदेश

On: June 17, 2026 9:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, सभी इंडिकेटर्स का अनुश्रवण व उपलब्धि बढ़ाने का दिया निदेश*

============

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई।

 

बैठक में सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल, विद्युत और शौचालय की उपलब्धता की समीक्षा की गयी। इसमें छूटे हुए स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल एवं विद्युत की व्यवस्था कराने का निदेश दिया।

 

आरसीएच इंडिकेटर अंतर्गत मातृ स्वास्थ्य की समीक्षा की गई जिसमें कम कवरेज करने वाले स्वास्थ्य उप केंद्र में उपलब्धि बढ़ाने का निदेश गया। उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एनसी कवरेज बढ़ाएं। जहाँ कम उपलब्धि है उसकी बार-बार समीक्षा करें।वीएचएसएनडी में अधिकतम कवरेज कराएं और लोगों को मोबिलाइज करें।

 

एएनसी-4 एवं संस्थागत प्रसव कम उपलब्धि वाले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि एएनसी-4 तक का कवरेज 100 प्रतिशत हो। सभी की संस्थागत प्रसव ही कराएं। सिविल सर्जन को इसकी नियमित अनुश्रवण का निदेश दिया गया।

 

स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर पर डिलीवरी प्वाइंट में नियमित रूप से संस्थागत प्रसव हो। एल-1 डिलीवरी प्वाइंट के अंतर को कम करने का निदेश दिया गया। सहिया को मिलनेवाली प्रोत्साहन राशि ससमय दे दी जाए। साथ ही वैसी सहिया जो संस्थागत प्रसव के लिए गर्भवती महिला को मोबिलाइज करने में लापरवाही बरत रही हैं उन पर कार्रवाई भी करें।

जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क दवाईयां, निःशुल्क जांच व निशुल्क आहार व निःशुल्क प्रसव का लाभ दिया जाए।

बच्चों के स्वास्थ्य कार्यक्रम में उपायुक्त ने सभी टीकाकरण ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया।

आरआई कवरेज बढ़ाने का निदेश दिया गया।

 

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि इसके लिए बेहतर कार्ययोजना बना लें। साथ ही शिक्षा विभाग से भी समन्वय स्थापित कर विद्यालय में जाएं अधिक ज्यादा से ज्यादा इससे लाभान्वित हों।

एमटीसी केंद्रों में नियमित रूप से अति गंभीर कुपोषित बच्चों की भर्ती करने व उसकी सतत् मॉनिटरिंग का निदेश दिया। अति गंभीर कुपोषित बच्चों को नियमित रूप से चिन्हित करने का कार्य किया जाए।

वीएचएसएनडी में नियमित रूप से टीबी मरीजों की भी पहचान करने का निदेश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि टीबी रोगियों की पहचान के लिए लगातार अभियान चलाएं।

 

उपायुक्त ने कहा कि सभी इंडीकेटर्स में प्रगति लायी जाए। मलेरिया की रोकथाम के लिए लगातार रसायन का छिड़काव कराया जाए।

15वित्त आयोग की राशि से निर्माणाधीन बीपीएचयू का कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया। पीएम अभीम अंतर्गत मलंग टोली में स्वास्थ्य उपकेंद्र, जिला अस्पताल में आइपीएचएल, सौ बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य पूर्ण कर हैण्डओवर करने का निदेश संबंधित एजेंसी को दिया गया।

 

मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना एवं एबीडीएम की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी नर्सों का हेल्थ प्रोफेशनल का रजिस्ट्रेशन का कार्य सौ फीसदी करने का निदेश दिया गया। ओपीडी क्लिनिक व लैब का एचएफआर कराने का निदेश दिया गया।

आभा कार्ड का लक्ष्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया।

 

आज की बैठक में सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शंकर प्रसाद, डॉ डीएन सिंह, डीपीएम, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

28 जून को सभी चिन्हित बूथों पर पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक,,29 व 30 जून को घर-घर पिलायी जाएगी खुराक

सीएम स्वास्थ्य सहायता योजना के 78 आवेदन अनुमोदित

चरमराई बिजली व्यवस्था, पांच मिनट आपूर्ति के बाद घंटों गुल,

दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चार एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

डीएवी पब्लिक स्कूल में नामांकन को लेकर धांधली का आरोप, मामला गरमाया,

21 जून को होगी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक,

विधायक के प्रयास से मिली स्वीकृति, जल्द जारी होगी निविदा

स्कूल से निकली रैली, पुलिस लाइन के जवानों ने पेश किया नुक्कड़ नाटक

एसपी को मिली गुप्त सूचना पर संघरी घाटी के पास पुलिस ने बिछाया जाल

मंजुरमती हाई स्कूल में नशामुक्ति, ईव टीज़िंग एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के ट्वीट “56 नहीं 61” से सियासी गलियारे में हड़कंप

Leave a Comment