Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चार एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों ने सीएफ व डीएफओ से की शिकायत, कार्रवाई नहीं होने पर जताई नाराजगी

टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र के लेम्बुआ गांव में बड़े पैमाने पर वन भूमि पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्य वन संरक्षक (सीएफ) हजारीबाग एवं डीएफओ चतरा को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में गांव के बिरेंद्र साव, जागेश्वर साव, सीताराम राणा, अंदु भुईया एवं माहेश्वर भुईया पर वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपितों ने करीब चार एकड़ वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बहुमूल्य पेड़-पौधों को नष्ट करते हुए घर निर्माण, ईंट भट्ठा संचालन तथा मिट्टी का कटाव कराया है। महेंद्र साहू, विनोद साहू, आदित साव, मनोज साव, हुलाश प्रजापति और जितेंद्र राम सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एक माह पूर्व लिखित शिकायत देने के बावजूद अब तक अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने इसे विभाग की लापरवाही बताते हुए अविलंब जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment