*उपायुक्त ने पल्स पोलियो को सफल बनाने हेतु दिये निदेश*
……………………………….
*28 जून को सभी चिन्हित बूथों पर पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक*
……………………………….
*29 व 30 जून को घर-घर पिलायी जाएगी खुराक*
———————-
*लोहरदगा।*
उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में की गयी।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि 28 जून 2026 को जिला के चिन्हित 644 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष की उम्र के बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षण की खुराक पिलायी जाएगी। वहीं 29 एवं 30 जून को वैक्सीनेशन की टीम द्वारा घर-घर जाकर दवा पिलायी जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए लक्ष्य को लेकर मोबिलाइज करें। लक्ष्य में बेहतर उपलब्धि हो। प्रखण्ड स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक कर बेहतर कार्ययोजना बना लें। जो वैक्सीन है उस बेहतर तरीके से रख-रखाव किया जाए। सहिया व आंगनवाड़ी सेविका को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिया जाए। सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी बेहतर तरीके से कार्यक्रम आयोजित हों।
आज की बैठक में परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शंकर प्रसाद, डॉ डीएन सिंह, डीपीएम, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।























Total Users : 1025460
Total views : 2807201