प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पुणे से गुवाहाटी जा रहा फ्रिज से लदा ट्रक थाना क्षेत्र के सतबहिनी और सिद्दीकी के बीच जंगल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हालांकि चालक को केवल हल्की चोटें आईं और उसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना बुधवार रात करीब 2 बजे हुई। बताया जाता है कि सड़क पर तेज मोड़ होने के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना प्रतापपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर ट्रक और उसमें लदे सामान की सुरक्षा को देखते हुए दो पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है। ट्रक चालक, जो महाराष्ट्र का निवासी बताया जा रहा है, ने बताया कि वह पुणे से गुवाहाटी फ्रिज लदा ट्रक लेकर जा रहा था। रास्ता तय करने के लिए उसने मोबाइल में मैप लगाया हुआ था। इसी दौरान वाहन प्रतापपुर की ओर आ गया और सड़क पर तीखा मोड़ होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क पर कई स्थानों पर तीखे मोड़ हैं, जिसके कारण यहां अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
फ्रिज लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, तेज मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन, चालक को आई हल्की चोट

On: March 12, 2026 11:18 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 841631
Total views : 2555075