Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बकरीद पर्व को लेकर उपद्रवियों व असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा/मयूरहंड(चतरा)। शनिवार को टंडवा व मयूरहंड थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गइ। टंडवा थाने में आयोजित बैठक की अध्यक्षता बीडीओ रंथु महतो व संचालन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में शामिल दोनों समुदाय के प्रबुद्ध लोगों व जनप्रतिनिधियों द्वारा आपसी प्रेम और सौहार्दपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व मनाने की बात कही गई। बताया गया कि 29 जून को मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा सुबह सात बजे ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इसके पश्चात लोग अपने घरों में कुर्बानी देंगे। वहीं इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर विचार-विमर्श किया गया। इंस्पेक्टर श्री सिंह ने बताया कि उपद्रवियों व असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने आमलोगों से किसी भी तरह के संवेदनशील सूचना अविलंब थाना में देने का आग्रह किया। मौके पर सीओ विजय कुमार दास, बीस सूत्री अध्यक्ष सुभाष यादव, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, जिप सदस्या देवन्ति देवी, दासो देवी, उपेन्द्र पांडेय, विकास पाण्डेय, रफुल अंसारी, मो. सनाउल्लाह, रौशन अंसारी आदि मौजूद थे। वहीं मयूरहंड थाना परिसर में अयोजित बैठक की अध्यक्षता बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा तथा संचालन थाना प्रभारी राम वृक्ष ने किया। कहा कुर्बानी के बाद अवशेष को जहां तहां नही फेंके और शांति पूर्वक त्यौहार मनाएं। बीडीओ ने कहा आपसी सौहाद्र से शांतिपूर्वक पर्व मनाएं। कहा शांति समिति की बैठक में एक दूसरे की समस्या का समाधान होता है। प्रखंड प्रशासन की शुभकामना आप सबों के साथ रहेगी। दूसरे प्रदेश में हो रही सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले भ्रामक पोस्ट से परहेज करें। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अवर निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह, श्री राम पंडित, मुकेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक शशि कांत ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, सुधीर सिंह, अजय सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य रामटहल गुप्ता, सलीम गुरुजी, मुबारक अंसारी, मोइन अंसारी, मोहम्मद इस्माइल अंसारी, मोहम्मद मुख्तार,हदीश अंसारी, आबिद अंसारी आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

खुशियों का सफर बना मातम: रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर 2 बच्चों के पिता को दिल दे बैठी शादीशुदा महिला; पति का घर छोड़ा, 100 रुपये के स्टांप पर 9 शर्तें लिखकर किया प्यार का इकरार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

Leave a Comment