Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दबंगो द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बुनियाद को उखाडकर बनाए जा रहे नए निर्माण पर सीओ ने लगाई रोक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा): जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत धनगावां में अनुसूचित जाति के जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा जबरन कब्जा कर प्रधानमंत्री आवास का पिलर व दिवाल उखाडकर मकान बनाया जा रहा था। जिसमें पीडित परिवार के आवेदन के आधार पर बीडीओ सह सीओ साकेत कुमार सिन्हा के आदेशानुसार पुलिस ने कार्य पर रोक लगाया और दोनों पक्षों को अंचल कार्यालय में अपना-अपना कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। पीडित झनकू भूईयां ने बताया कि लगभग सौ वर्ष पूर्व धनगावां के सोलह अना रैयतों द्वारा अनुसूचित जाति को बसाने के लिए भूमी दान (बकास्त) हमारे पुर्वजों को दिया गया था। जिसमें टनकू भूईयां, टुकन भुईयां, तूफानी भुईयां, कैलास भुईयां, दुखन भुईयां, जितेंद्र भुईयां, वगैरह मकान बनाकर वर्षों से रह रहे हैं। शेष जमीन में खेती-बाडी कर जिवकोपार्जन कर रहे हैं। जिसका लगान सरकार को दी जा रही है। मैं उक्त जमीन में प्रधानमंत्री आवास बनाने को लेकर एक वर्ष पूर्व पिलर दिया था। जिसे मंझौलि गांव के शालिग्राम राणा, महेंद्र राणा दोनों पिता श्यामलाल राणा, ज्ञानी राणा पिता शालिग्राम राणा ने जबरन कब्जा कर मकान बना रहे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

खुशियों का सफर बना मातम: रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

Leave a Comment