Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जंगलों में एसएसबी और पुलिस का संयुक्त सर्च अभियान, राइफल, पिस्टल मैगजीन, कारतूस और आईईडी से जुड़ा सामान बरामद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जंगल से 303 राइफल और जिंदा कारतूस मिले; आधे, दौना और दुरुप वन क्षेत्रों से आईईडी के दो स्टील कंटेनर समेत संदिग्ध सामग्री जब्त

लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न वन क्षेत्रों में एसएसबी की 32वीं बटालियन और जिला पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान चलाकर कई हथियार, कारतूस और आईईडी से जुड़ा संदिग्ध सामान बरामद किया है। यह अभियान 21 और 22 अक्टूबर को चलाया गया। इसकी जानकारी एसडीपीओ पूजा कुमारी और एसएसबी के सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता में दी।

सुग्गा बांध वन क्षेत्र में तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने ये सामान बरामद किया:

  • एक 303 राइफल
  • एक खाली मैगजीन
  • 303 राइफल के नौ जिंदा कारतूस
  • कारतूस रखने की एक थैली

इसके अलावा अभियान के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से एक बोल्ट एक्शन राइफल, एक खाली 9 एमएम पिस्टल मैगजीन और कुल 63 कारतूस भी बरामद हुए।

आधे, दौना और दुरुप वन क्षेत्रों में भी तलाशी

एसएसबी और महुआडांड़ पुलिस ने प्रखंड के आधे, दौना और दुरुप वन क्षेत्रों में भी संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इसमें आईईडी के दो स्टील कंटेनर, 20 मीटर प्लास्टिक शीट, एक बंडल रस्सी, सिंथेटिक कपड़ा और रेत की दो बोरियां बरामद हुईं।

अभियान में ये अधिकारी और जवान रहे शामिल

अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक बंधन तिर्की, रामकुमार सिंह, मो. शमशेर, रमेश चंद्र, सहायक अवर निरीक्षक गौतम कुमार, एसएसबी के सहायक अवर निरीक्षक महेंद्र कुमार रजक के साथ जवान सुरेंद्र महतो, अमित कुमार, अक्षय कुमार पांडेय, सतीश चौधरी और रौशन कुमार सहित कई जवान शामिल थे।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment