Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

एन-कॉर्ड की प्रखंड स्तरीय बैठक, अफीम की अवैध खेती पर रोक के लिए दिलाई गई शपथ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सीओ सह बीडीओ की अध्यक्षता में हुई चर्चा; थाना प्रभारी बोले- मादक पदार्थों की खेती और कारोबार में संलिप्त लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल समन्वय समिति (एन-कॉर्ड) की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सह बीडीओ उदल राम ने की और संचालन थाना प्रभारी राकेश कुमार ने किया।

बैठक में अफीम की अवैध खेती की प्रभावी रोकथाम और जनसहयोग से नशामुक्त समाज के निर्माण के मुख्य उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी ने अफीम की खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और कानूनी दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाना अत्यंत आवश्यक है।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध सक्रिय भूमिका निभाने तथा इसकी पूर्ण रोकथाम में पुलिस-प्रशासन को सहयोग देने की शपथ दिलाई गई। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थों की खेती और कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी, बीएसओ तेजनारायण पंडित, सीएचओ सरोज मिंज, पंचायत सचिव मो. असलम, राकेश प्रसाद, पूर्व मुखिया मेघन दांगी समेत शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग और प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment