आभा ओझा; अब लातेहार की संभालेंगी कमान, प्रमोद कुमार दुबे को मिली डुमरी की जिम्मेदारी
रांची, 23 अक्टूबर 2026। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक आवश्यकता और कार्यहित को ध्यान में रखते हुए बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार, पार्टी की सचिव और डुमरी विधानसभा प्रभारी आभा ओझा का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है।
जारी आधिकारिक संगठनात्मक आदेश (संदर्भ संख्या: 498/10/2026) के अनुसार, आभा ओझा को डुमरी विधानसभा प्रभारी के दायित्व से मुक्त करते हुए लातेहार विधानसभा प्रभारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। ओझा वर्तमान में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव के पद पर भी कार्यरत हैं। पार्टी में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह नया दायित्व उन्हें सौंपा गया है।
वहीं, आभा ओझा के डुमरी से स्थानांतरित होने के बाद उस पद को भरने के लिए चतरा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे को डुमरी विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्री दुबे को यह नई जिम्मेदारी भी तत्काल प्रभाव से सौंपी गई है।
पार्टी द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह पूरा आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस आदेश की प्रतिलिपि झारखंड प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं उपनेता, प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी, तथा सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को भेजी गई है। यह आदेश प्रदेश कांग्रेस के सचिव सुनीत शर्मा के हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया है।















Total Users : 1241222
Total views : 3096793