Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घर से उठाई गई किशोरी, 40 घंटे में पुलिस ने किया बरामद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शाम ढलते ही घर से अचानक गायब हुई नाबालिग किशोरी ने परिवार की नींद उड़ा दी। अपहरण के आरोप और पहले से चल रहे दबाव के बीच मामला गंभीर हुआ, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने 40 घंटे के भीतर किशोरी को सकुशल बरामद कर राहत दी।

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत भरकट्टा ओपी क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को जबरन उठा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़िता के पिता ने भरकट्टा ओपी में आवेदन देकर बताया था कि मंगलवार शाम करीब छह बजे आरोपित युवक अपने साथियों के साथ उनकी बेटी को घर से उठा ले गया। परिजनों का आरोप है कि इससे पहले भी युवक द्वारा जबरदस्ती किए जाने की शिकायत दी गई थी, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं हो सकी थी। बाद में समझौते का दबाव भी बनाया गया, और सहमति नहीं बनने पर घटना को अंजाम दिया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज एवं भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार शामिल थे।गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने महज 40 घंटे के भीतर किशोरी और आरोपित युवक को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान बैदापहरी गांव निवासी दीपक दास के रूप में हुई है। दोनों को तोपचांची क्षेत्र से पकड़ा गया और भरकट्टा ओपी लाया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है, जबकि किशोरी का बयान न्यायालय में धारा 164 के तहत दर्ज कराया जाएगा। न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं पीड़ित परिवार में भी सुकून लौटा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment