Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

तीन दिवसीय भव्य राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026, आकर्षक मंच बना केंद्र बिंदु

On: February 18, 2026 9:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। जिले की प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थली माता भद्रकाली मंदिर, इटखोरी प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 19 से 21 फरवरी तक होगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सांस्कृतिक मंच को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया गया है। इस वर्ष मंच की विशेषता यह है कि इसमें सनातन, बौद्ध एवं जैन धर्म के गुंबद आकर्षण का केंद्र होंगे, जो इटखोरी की बहुधार्मिक पहचान को दर्शाएंगे। उद्घाटन समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान सहित विभिन्न धर्मगुरुओं को आमंत्रित किया गया है। तीनों दिन शाम से देर रात्रि तक नामचीन कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार भी गीत, संगीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में कार्यक्रम का आनंद ले सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

19 से 21 फरवरी तक राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026ः सांस्कृतिक रंगों से सजेगा भद्रकाली धाम

शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, गांव में शोक

*नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने मटेरियल सेल का किया निरीक्षण*

*चुनावी मैदान में जो जितना मेहनत करेगा विजय द्वार उतना नजदीक भाजपा समर्पित उम्मीदवार शकुंतला उरांव को विजय द्वार तक ले जाना कार्यकर्ताओं का काम – रघुवर दास*

लोहरदगा में निर्दलीय प्रत्याशी पावन एक्का का शक्ति प्रदर्शन: 350 बाइकों के साथ उमड़ा जनसैलाब, ‘छड़ी छाप’ से बदलेंगे जिले की सूरत

बच्चा चोर की अफवाह में हत्या: 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

बम धमकी के बीच हाईकोर्ट में औचक निरीक्षण, आठ न्यायिक अधिकारी एपीओ

हत्या-बलात्कार के आरोपित 15 अपचारी बालक संस्था से फरार, 5 पकड़े गए

6 बच्चों की मां बनी सीमा हैदर, सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी

मासूम से दरिंदगी पर कड़ा प्रहार: दोषी को उम्रकैद की सजा

शादी के चार दिन बाद छोड़ा साथ: नवविवाहिता ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी

ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: पांच साल बाद आरोपी दोषी करार, 18 को सजा पर सुनवाई

Leave a Comment