Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

वरिष्ठ शिक्षिका निशा त्रिपाठी के असामयिक निधन पर डीएवी में शोक सभा, दो मिनट का मौन

On: February 18, 2026 12:35 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

गुमला। डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला में वरिष्ठ शिक्षिका निशा त्रिपाठी के असामयिक निधन पर विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया गया कि वर्ष 2009 से विद्यालय में अपनी निष्ठापूर्ण सेवाएं दे रहीं निशा त्रिपाठी रविवार को देवाकि से बाइक पर गुमला लौटने के दौरान एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई थीं। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें रांची में भर्ती कराया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके।

इस दुखद घटना से पूरे विद्यालय परिवार और शैक्षणिक जगत में शोक की लहर है। शोक सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमाकांत साहू ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि निशा जी केवल एक शिक्षिका ही नहीं, बल्कि संस्थान की मजबूत आधारशिला थीं। उन्होंने वर्षों तक छात्रों के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनका मिलनसार स्वभाव, मुखर व्यक्तित्व और शिक्षण के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन डीएवी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मासूम से दरिंदगी पर कड़ा प्रहार: दोषी को उम्रकैद की सजा

शादी के चार दिन बाद छोड़ा साथ: नवविवाहिता ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी

ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: पांच साल बाद आरोपी दोषी करार, 18 को सजा पर सुनवाई

ठगी मामले में थाना प्रभारी की सख्ती, पैसा लौटाने तक फाउंडेशन की गाड़ी जब्त

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर चौकीदारों की हालत दयनीय, भुखमरी जैसी स्थिति

हर घर नल-जल योजना कुंदा में दम तोड़ती, खराब जलमीनारों से बढ़ी पेयजल संकट की आशंका

कालीकरण सड़क निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

बैंक ऑफ इंडिया गिद्धौर शाखा में कैश की किल्लत, ग्राहकों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व व्यवस्था पर विशेष जोर

सड़क हादसा, महिला गंभीर रूप से घायल; बाइक सवार युवक हिरासत में

99.61 प्रतिशत अंक लाकर अनुभव सुमन ने बढ़ाया पत्थलगड़ा प्रखंड का मान

बजरंगबली के दरबार में पहुंचे वार्ड 19 के प्रत्याशी कुमार अभिषेक, पत्नी संग जीत का मांगा आशीर्वाद

Leave a Comment