*वार्ड 11 व 01 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी* *संतोष उरांव के पक्ष में बैठक आयोजित*
लोहरदगा। नगर परिषद चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संतोष उरांव के समर्थन में आज नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ हुसैन बबलू के नेतृत्व में वार्ड संख्या 11 एवं 01 में बैठक सह जनसंवाद का आयोजन किया गया। बैठक में महिला, पुरुष एवं युवाओं की सैकड़ों की संख्या में सहभागिता रही।
बैठक के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने अपनी-अपनी बातें रखीं और नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने पानी, सड़क, नाली, बिजली, आवास, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे विषयों पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया तथा सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संतोष उरांव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर परिषद को जनहित, पारदर्शिता और विकास के मार्ग पर आगे ले जाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के सहयोग से विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, प्रखंड अध्यक्ष तनवीर गौहर, जुगल उरांव, मीनू खान, फूलचंद उरांव, एहसान कुरैशी, जाबिर कुरैशी एवं तारिक अनवर सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में वक्ताओं ने मतदाताओं से अपील की कि वे आगामी मतदान में चुनाव चिन्ह “कैमरा छाप” एवं क्रमांक संख्या 10 पर मोहर लगाकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संतोष उरांव को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। निवेदक अध्यक्ष*आरिफ हुसैन बबलू**नगर कांग्रेस कमेटी*
*



















Total Users : 911511
Total views : 2653257