Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम लूट, फायरिंग में एक घायल

On: February 8, 2026 1:53 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग। बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत डेली मार्केट के समीप शनिवार को करीब 11:30 बजे दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलरी शोरूम में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने ज्वेलरी दुकानदार प्रभु सोनी से करीब 22 से 25 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन अपराधी अपाचे बाइक पर सवार होकर दुकान पहुंचे थे। लूटपाट के दौरान जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से 4 से 5 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस फायरिंग में सुधीर सोनी नामक व्यक्ति के हाथ में गोली लग गई।

घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल सुधीर सोनी को तत्काल बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।

सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान भी तेज कर दिया गया है। दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में हुई इस लूट की घटना से क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को स्वरोजगार हेतु ₹20 हजार ऋण देने की तैयारी

दुर्गा मंदिर परिसर में आपत्तिजनक वस्तु मिलने से तनाव, पुलिस सतर्क

लापता 10 बिरहोर बच्चे गया जी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी

दर्दनाक सड़क हादसा, सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई की मौत

जंगली हाथी का आतंक जारी, ग्रामीण दहशत में

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू का भव्य स्वागत

पंचायत सचिवालय में ग्राम पंचायत समन्वय समिति की बैठक

युवती भगने का आरोपी युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

तपा विकास को लेकर बैठक, तपा विकास समिति का गठन

दिव्यांगता सशक्तिकरण को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

शोकाकुल परिवार से मिले सांसद, दी सांत्वना

राजकीय मध्य विद्यालय सिसई में बड़ी लापरवाही, 51 छात्र परीक्षा से वंचित होने की आशंका

Leave a Comment