Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अज्ञात पुरुष का कुएं से शव बरामद, पहचान के साथ जांच में जुटी पुलिास, हत्या की आशंका

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
हंटरगंज(चतरा): हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गेंजना पंचायत के ढोलिया (सलैया) निवासी रामजी यादव के पाही के नजदीक के कुए से पुलिस ने शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ती का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के बच्चे जब खेलते हुए कुएं के पास गये तो बदबू की बात अपने परिजनों को बताया, उसके बाद ग्रामीणों द्वारा कुए में जाकर देखाता तो शव था। जिसकी सूचना तुरंत थाना को दी गई और सूचना पर थाना प्रभारी सनोज चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। मृतक नीले रंग की टीशर्ट पहने है और उसकी कमर में चेक की लूंगी है और चेहरा पानी में रहने से पुरी तरह से सड़ चुका था जिसके कारण उसके उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल था, उसकी उम्र लगभग 25-30 के बींच अंदाजा लगाया गया। वहीं मृतक के हाथ बंधे हुए थे जिससे लगता है हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को कुएं में डाल दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी श्री चौधरी आम लोगोंु से अपील किया है की शव के पहचान को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी मिलती है तो थाने को देना सुनिश्चित करें। वहीं पुलिस शव के पहचान के साथ विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

खुशियों का सफर बना मातम: रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

Leave a Comment