Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कुआं निर्माण की स्वीकृति को लेकर भटक रहे किसान

On: June 15, 2023 8:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा) गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारियातु पंचायत के करीब दो दर्जन किसान मनरेगा से कुआं निर्माण की स्वीकृति को लेकर दर दर भटकने को मजबूर हैं। किसानों ने बताया कि पंचायत के मुखिया व रोजगार सेवक द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति को लेकर लाभुकों की सूची बनाकर प्रखंड कार्यालय को एक माह पूर्व प्रेषित कर दिया गया। परंतु प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ पंचायत सचिव व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति को लेकर कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। कुंआ निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति को लेकर बुधवार को लाभुकों ने उपविकास आयुक्त से भेंट कर मनरेगा के तहत कुआं निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति देने की मांग आवेदन दे कर किया है। जिस पर उप विकास आयुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूरभाष पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को जल्द प्रशासनिक स्वीकृति देने का आदेश दिया है। मालूम हो कि सरकार द्वारा भी किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक कुआं निर्माण कराने का निर्देश जारी किया गया है। इसके बावजूद प्रखंड कार्यालय द्वारा कुआं निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति नहीं दी जा रही है। इधर सूत्रों की माने तो प्रशासनिक स्वीकृति बगैर पैसे की नहीं देने की बात बताई जा रही है। पंचायत कर्मी कुआ प्रशासनिक स्वीकृति के लिए पैसे की वाट जोह रहे हैं। कुंआ निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने उपायुक्त व उप विकास आयुक्त से संज्ञान लेते हुए जल्द कुंआ निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति देने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

2 मिनट 24 सेकंड में हनुमान चालीसा, 5 साल के शिवाय ने रचा रिकॉर्ड

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

Leave a Comment