Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

On: February 4, 2026 8:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अयोध्या से आए यज्ञाचार्य गोपाल आचार्य एवं उनके सहयोगियों द्वारा विधि-विधान से महायज्ञ……

मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत करमा गांव में बुधवार को शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और आस्था के माहौल में निकली इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, जिला परिषद सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, मुखिया रामनाथ यादव एवं सांसद प्रतिनिधि सुधीर यादव ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने कलश यात्रियों को मिट्टी के कलश, नारियल व चुनरी भेंट कर यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए बड़ाकर नदी के उत्तरवाहिनी घाट गारुकुरहा पहुंची, जहां यज्ञाचार्य गोपाल आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया गया।

इसके बाद गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश की स्थापना की गई। महायज्ञ के मुख्य यजमान कलेंद्र यादव ने बताया कि शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह यह महायज्ञ नौ दिवसीय है। अयोध्या से आए यज्ञाचार्य गोपाल आचार्य एवं उनके सहयोगियों द्वारा विधि-विधान से महायज्ञ संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा होगी, जिसके बाद महाप्रसाद वितरण एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस अवसर पर बालगोविंद बैठा, सेवा यादव, मनोज यादव, राम अवतार यादव, संतोष यादव, जयनंदन यादव, सुभाष भुइयां, दुखी भुइयां, शक्ति कुमार, राजकुमार राणा, बिरेंद्र राणा, राजकुमार भुइयां, किशोर भुइयां, नंदकिशोर यादव, महेंद्र यादव, राजेंद्र प्रसाद केशरी, बबलू केशरी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा और मसमनो पंचायत में विशेष शिविर, ‘सेवा गारंटी अधिनियम’ के तहत ऑन-द-स्पॉट बनेंगे प्रमाण पत्र

​लोहरदगा: शादी की खुशियों से पहले घर में पसरा मातम, बिजली की चपेट में आने से युवा किसान ने गंवाई जान​

​लोहरदगा: उपायुक्त की अध्यक्षता में PCPNDT अधिनियम की समीक्षा बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के औचक निरीक्षण का निर्देश

28 जून को सभी चिन्हित बूथों पर पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक,,29 व 30 जून को घर-घर पिलायी जाएगी खुराक

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, सभी इंडिकेटर्स का अनुश्रवण व उपलब्धि बढ़ाने का दिया निदेश

सीएम स्वास्थ्य सहायता योजना के 78 आवेदन अनुमोदित

चरमराई बिजली व्यवस्था, पांच मिनट आपूर्ति के बाद घंटों गुल,

दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चार एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

डीएवी पब्लिक स्कूल में नामांकन को लेकर धांधली का आरोप, मामला गरमाया,

21 जून को होगी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक,

विधायक के प्रयास से मिली स्वीकृति, जल्द जारी होगी निविदा

Leave a Comment