Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध महुआ शराब के खिलाफ कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में संचालित भट्ठी ध्वस्त

On: January 30, 2026 11:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग। कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। हरहद गांव के समीप जंगल में संचालित अवैध जावा महुआ शराब भट्ठी पर कटकमसांडी पुलिस ने छापेमारी कर उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। नगर निगम चुनाव को देखते हुए इसे कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम् गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हरहद गांव के जंगल में छापेमारी की, जहां बड़े पैमाने पर अवैध रूप से जावा महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद कारोबारी फरार हो गए। छापेमारी के दौरान भट्ठी, कच्चा माल, जावा महुआ तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को नष्ट कर दिया गया।

थाना प्रभारी ने कहा कि इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकता है। कहीं भी अवैध दारू भट्ठी संचालित होने की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में कटकमसांडी थाना की पुलिस टीम ने जंगल में पैदल पहुंचकर सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में अवैध महुआ शराब का कारोबार लंबे समय से सामाजिक समस्याओं का कारण रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल अवैध कारोबार पर करारा प्रहार हुआ है, बल्कि यह संदेश भी गया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

बचपन स्कूल के बच्चों ने जाना पुलिस का कार्य, गुमला थाने का किया भ्रमण- थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बच्चों से स्नेह जताया*

मंइया सम्मान व पेंशन योजनाओं में फर्जीवाड़ा, मिश्रोल गांव में दोहरे लाभ का सनसनीखेज मामला उजागर

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

Leave a Comment