चतरा। शहर के इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन के दूसरे दिन का कार्यक्रम अत्यंत सफल, सार्थक एवं प्रेरणादायी रहा। दूसरे दिन के सत्रों में शिक्षा के समग्र विकास, विद्यालय प्रबंधन की मजबूती तथा नई शिक्षा नीतिदृ2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अखिल भारतीय महामंत्री देशराज शर्मा, अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्माजी राव, विद्या विकास समिति के क्षेत्रीय मंत्री रामअवतार नारसरिया, प्रदेश सचिव नकुल शर्मा एवं सर्वव्यवस्था प्रमुख सह पलामू विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ सत्रों की विधिवत शुरुआत हुई। प्रथम सत्र में हजारीबाग विभाग का वृत्त प्रतिवेदन सरस्वती विद्या मंदिर, कुम्हारटोली (हजारीबाग) के प्रधानाचार्य शर्मेंद्र साहू ने पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महामंत्री देशराज शर्मा ने शिक्षा की सामाजिक भूमिका, भारतीय संस्कृति एवं परंपरा, प्रधानाचार्य के दायित्व तथा विद्यालयों में संस्कार आधारित वातावरण निर्माण पर विस्तार से प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में देवघर विभाग का विषय प्रतिवेदन सरस्वती विद्या मंदिर, फतेहपुर के प्रधानाचार्य आनंद मिश्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस सत्र में विद्यालय लेखा-जोखा, आय-व्यय, बजट निर्माण, पीएफ, आरटीआई, विद्यालय पंजीकरण, जैक/सीबीएसई एफिलिएशन, भूदान एवं अनुदान से संचालित विद्यालयों के नियमों पर सरल, व्यवहारिक एवं उपयोगी मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही सरकारी नियमों के अनुपालन पर विशेष बल दिया गया। तृतीय सत्र में रांची विभाग का वृत्त प्रतिवेदन सरस्वती विद्या मंदिर, मोरहाबादी के प्रधानाचार्य आशीष कुमार झा ने प्रस्तुत किया। इस दौरान 360 डिग्री शिक्षा, एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग तथा नई शिक्षा नीतिदृ2020 के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। जिज्ञासा समाधान सत्र में विभिन्न जिलों से आए प्रधानाचार्यों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे, जिन पर सकारात्मक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में सर्वव्यवस्था प्रमुख सह पलामू विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार, रांची विभाग के विवेक नयन पांडेय, धनबाद विभाग के नीरज कुमार लाल, साहेबगंज विभाग के रमेश कुमार, जमशेदपुर विभाग के तुलसी प्रसाद ठाकुर, गुमला विभाग के ओमप्रकाश सिन्हा, हजारीबाग विभाग के ब्रजेश कुमार सिंह, प्रांतीय संवाददाता मनोज भारद्वाज, अखिल भारतीय कार्यालय के कौशलेश कुमार, क्षेत्रीय घोष प्रमुख राजेश कुमार, जनजातीय प्रमुख कार्यकर्ता रंथु उरांव, कलम हेंब्रम, कार्यक्रम संयोजक सह कोषाध्यक्ष मुकेश साह, सचिव संजय सिन्हा, प्रचार-प्रसार प्रमुख अरविंद पांडेय सहित राज्यभर से आए प्रधानाचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह जानकारी स्थानीय प्रचार-प्रसार प्रमुख मनीष कुमार ने दी।
प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन के दूसरे दिन नई शिक्षा नीति व विद्यालय प्रबंधन पर मंथन

By Munna
On: January 29, 2026 9:44 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1025537
Total views : 2807294