हंटरगंज (चतरा)। जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में बिजली विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को चलाए गए अभियान के तहत हंटरगंज बाजार क्षेत्र में कई बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं पर कुल 1 लाख 53 हजार रुपये का बकाया बताया गया है। वहीं, करीब 30 बकायेदारों को विभाग की ओर से नोटिस जारी कर 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। अभियान का नेतृत्व कर रहे सुपरवाइजर पिंटू कुमार सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अविलंब बकाया बिजली बिल जमा करें, ताकि कनेक्शन कटने से होने वाली असुविधाओं से बचा जा सके। बिजली विभाग की टीम ने सुबह 10 बजे से ही कनेक्शन काटने और नोटिस वितरण की कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस दौरान आधा दर्जन उपभोक्ताओं से मौके पर ही हजारों रुपये की वसूली भी की गई। विभागीय कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों और बकायेदारों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। विभागीय कर्मियों के अनुसार सबसे अधिक बिजली बिल बकाया सरकारी कार्यालयों में है, जहां लाखों रुपये का भुगतान लंबित है। कर्मियों ने बताया कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के आदेश के आलोक में स्थानीय स्तर पर नियमित रूप से छापेमारी और वसूली अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे 7 दिनों के भीतर अपना बकाया बिल जमा करें, सरकार द्वारा दी जा रही 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ लें और वैध कनेक्शन के साथ मीटर से ही बिजली का उपयोग करें। छापेमारी टीम में सुपरवाइजर पिंटू कुमार, संजीत कुमार सहित विद्युत विभाग के दर्जनों कर्मचारी शामिल थे।
बकायेदारों पर सख्ती, बिजली विभाग ने काटे कनेक्शन, नोटिस जारी

By Munna
On: January 29, 2026 9:43 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1025537
Total views : 2807294