Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

महज 10 रुपये मांगने पर पिता ने 12 वर्षीय पुत्र को उतार दिया मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

On: June 13, 2023 7:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः नशेड़ी पिता द्वारा अपने एकलौते पुत्र की गला घोटकर हत्या कर देने का मामला जिले के वशिष्टनगर (जोरी) थाना क्षेत्र में सामने आया है। हृदय विदारक घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के करैलीबार गांव निवासी विलेश भुइयां के करीब 12 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार ने उससे कुरकुरे खाने के लिए 10 रुपए की मांग की, तो नशे में धुत्त विलेश ने पास में ही पड़ी हुई रस्सी उठाई और बेटे के गले में लपेटकर उसका गला घोंट दिया। बेटा काफी देर तक खुद को इस फंदे से आजाद होने के लिए छटपटाता रहा परंतु जब तक उसकी सांस नहीं रुक गई नशेड़ी पिता ने उसे नहीं छोड़ा। इसके बाद इकलौते बेटे को मारकर वह आराम से घर में बैठा रहा। जब विलेस की बेटी और मृतक पप्पू की बहन ईंट भट्ठा पर काम कर खाना खाने के लिए घर पहुंची तो भाई को मृत देखी रोने बिलखने लगी और हत्यारे पिता पर टूट पड़ी। घर में चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी जुट गए। स्थिति को देखते हुवे लोगों ने वशिष्टनगर थाना प्रभारी को जानकारी दी और जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचकर हत्यारे पिता को हिरासत में लेते हुवे मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment