Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

101वां चार दिवसीय उर्स शांतिपूर्वक संपन्न, अंजुमन इस्लामिया ने जताया आभार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। शहंशाह-ए-लोहरदगा हजरत बाबा दुखन शाह (रहमतुल्लाह अलैह) का 101वां चार दिवसीय सालाना उर्स मुबारक पूरी अकीदत, शांति और आपसी सद्भाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सदर अब्दुल रऊफ अंसारी एवं सचिव शाहिद अहमद बेलू ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर उर्स को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम आवाम के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रेस बयान में विशेष रूप से सुखदेव भगत, अनुप कुमार सिंह, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के वाइस चेयरमैन शमशेर आलम, आयोग सदस्य वारिस कुरैशी, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहु, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद चंगू तथा नाजिम-ए-आला हाजी अब्दुल जब्बार के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

शांतिपूर्ण आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उपायुक्त-सह-जिलादंडाधिकारी डॉ. कुमार ताराचंद, पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिज़वी सहित समस्त जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का भी आभार जताया गया। साथ ही अंजुमन इस्लामिया के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों, मजार इंतजामिया कमिटी के शेराज अंसारी, शुड्डू, यासिन कुरैशी, एनामुल अंसारी, तथा उर्स इंतजामिया कमिटी के सदस्यों और जिले की आवाम—विशेषकर नौजवानों व दूर-दराज से आए जायरीनों—के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई।

प्रेस बयान में बताया गया कि उर्स को सफल बनाने में एसडीओ अमित कुमार, एसडीओपी श्रद्धा केरकेट्टा, एसडीपीओ वेदांत शंकर (आईपीएस), थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर, जामा मस्जिद के इमाम कारी शमीम रज़वी सहित सभी इमाम व असातेजा का सराहनीय योगदान रहा। इसके अलावा उर्स आयोज समिति के फारूक कुरैशी, जफर इमाम, वासिफ कय्यूम, सरवर खान, मोजम्मिल अंसारी, नेहाल कुरैशी, दानिश अली, कय्यूम खान, सरफुल अंसारी, महबूब अंसारी, अब्दुल कादीर, अली रहमान, परवेज सिद्दीकी, इरशाद आलम, सरवर आलम-पाले सहित तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं को दिली मुबारकबाद देते हुए धन्यवाद किया गया। अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी के सकारात्मक सहयोग और आपसी तालमेल से यह विशाल धार्मिक आयोजन अमन, शांति और भाईचारे के माहौल में संपन्न हो सका—जो लोहरदगा की गंगा-जमुनी तहजीब की एक सुंदर मिसाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment