Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जी रामजी योजना को बताया किसानों–मजदूरों के लिए लाभकारी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। जिला मुख्यालय स्थित गुमला परिसदन में गुमला जिला भाजपा द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार की जी रामजी योजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सागर उरांव की मौजूदगी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने मीडिया को संबोधित किया।

प्रेस वार्ता में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शिव शंकर उरांव, प्रदेश सदस्य मुनेश्वर साहू, अनुसूचित जनजाति प्रदेश सदस्या शकुंतला उरांव, वरिष्ठ नेता निर्मल गोयल एवं सत्यनारायण पटेल सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि जी रामजी योजना किसानों और मजदूरों को सीधा लाभ पहुंचाने वाली योजना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस योजना को लेकर अनावश्यक भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि पहले नरेगा और फिर मनरेगा के नाम पर कांग्रेस सरकारों ने केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। मनरेगा के तहत बने जॉब कार्डों में मात्र 33 प्रतिशत ही वास्तविक थे, जबकि शेष फर्जी कार्डों के माध्यम से राशि की लूट की गई।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जी रामजी योजना कोई केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की ओर एक ठोस कदम है। इस योजना के तहत अब राशि की लूट नहीं होगी और मजदूरों–किसानों को अधिक दिनों तक काम की गारंटी मिलेगी। साथ ही जनसेवकों का मानदेय भी समय पर भुगतान किया जाएगा। समीर उरांव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जी रामजी योजना को लेकर जागरूकता अभियान चलाएंगे, ताकि अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2047 तक भारत विश्व का तीसरा विकसित राष्ट्र बनेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment