Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राष्ट्रीय जम्बूरी में झारखंड का परचम, रेंजरों ने बढ़ाया जिले का मान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। भारत स्काउट और गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के बलोद जिले में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जम्बूरी में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन कर देशभर में अपनी पहचान बनाई। इस जम्बूरी में लोहरदगा जिले की छह रेंजरों सहित पूरे झारखंड राज्य से 94 रोवर–रेंजर शामिल हुए।

झारखंड दल का नेतृत्व राष्ट्रपति स्काउट सह जिला संगठन आयुक्त, लोहरदगा गौतम लेनिन ने कंटिजेंट लीडर के रूप में किया। जम्बूरी में कुल 11 प्रतिस्पर्धाएं आयोजित हुईं, जिनमें झारखंड ने 8 प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

लोहरदगा की रेंजर पिंकी कुमारी (पिता—शिवनारायण साहू) ने एथिक फैशन शो में भाग लेकर झारखंड को ग्रेड ‘A’ दिलाया। इसके अलावा मार्च पास्ट, फोक डांस, कुकिंग, कैंप क्राफ्ट, स्टेट एग्जीबिशन, कैंप फायर और स्टेट गेट जैसी प्रतियोगिताओं में भी झारखंड को ग्रेड प्राप्त हुआ। झारखंड के रोवर–रेंजरों के बेहतरीन प्रदर्शन से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। जम्बूरी के दौरान राष्ट्रपति स्काउट–गाइड गिल्ड कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसमें देशभर के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट–गाइड और रोवर–रेंजर शामिल हुए। झारखंड से एकमात्र प्रतिभागी के रूप में गौतम लेनिन को राष्ट्रीय समिति में शामिल किया गया।

बताया गया कि इस प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जम्बूरी में देशभर से लगभग 15 हजार युवाओं ने भाग लिया। जम्बूरी से लौटने के बाद लोहरदगा जिला प्रशासन की ओर से परियोजना निदेशक आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग ने रेंजर टीम को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त गौतम लेनिन, दुबराज यादव, रेंजर पिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, श्रीप्रना कुमारी, दीपिका कुमारी यादव, प्रियाश्री डे एवं साक्षीश्री सहित अन्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment