Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

47वीं जूनियर बॉयज नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू रहे अति विशिष्ट अतिथि

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दिल्ली/लोहरदगा | राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा स्थित सर्वोदय को-एड विद्यालय के खेल परिसर में आयोजित 47वीं जूनियर बॉयज नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप का समापन समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह के दौरान धीरज प्रसाद साहू ने विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार वितरण के समय खिलाड़ियों में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा हैंडबॉल खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपने खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। खेल न केवल शारीरिक मजबूती देता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित करता है। उन्होंने कहा कि आज के युवा खिलाड़ी ही देश का भविष्य हैं और ऐसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन उन्हें आगे बढ़ने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।

पूर्व सांसद ने कहा कि हैंडबॉल जैसे खेलों को और अधिक प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने खिलाड़ियों से पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए दिल्ली हैंडबॉल संघ एवं आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इतनी उत्कृष्ट व्यवस्था के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन करना प्रशंसनीय है।

समापन समारोह में खेल अधिकारी, विभिन्न राज्यों के टीम प्रतिनिधि, कोच, रेफरी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह चैंपियनशिप न केवल युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच बनी, बल्कि खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया।

— News Scale Live

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment