Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जय श्रीराम समिति ने चूड़ा–तिलकुट कार्यक्रम का किया आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा | जय श्रीराम समिति की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर कैरो एवं कुडू प्रखंड में चूड़ा–तिलकुट, गुड़ एवं दही का सामूहिक कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्षों के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला संचालन समिति के पदाधिकारी, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के संरक्षक, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला संचालन समिति की ओर से सुषमा सिंह, अजय सोनी, लक्ष्मी भगत एवं शैलेश कुमार कुशवाहा प्रमुख रूप से शामिल हुए। जिला संचालन समिति सदस्य शैलेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि मकर संक्रांति पर चूड़ा–तिलकुट के महत्व को समझना बेहद जरूरी है। अज्ञानता के कारण सनातन समाज कई बार विघटन की ओर बढ़ता रहा है। उन्होंने कहा कि हर पर्व-त्योहार के पीछे गहरा सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व होता है। जब समाज अपने पर्वों को सही अर्थों में समझेगा, तभी परिवार और समाज के साथ उनका आनंद पूर्ण रूप से लिया जा सकेगा।

समिति के संरक्षक बजरंग उरांव, राम पवित्र सोनी एवं संजय चौधरी ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व आपसी भाईचारे और मिठास का प्रतीक है। यह पर्व सनातन समाज की एकजुटता और सामाजिक समरसता को भी प्रदर्शित करता है। वहीं कुडू प्रखंड अध्यक्ष दीपक पासवान एवं कैरो प्रखंड प्रभारी सागर सोनी ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर समिति द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के बीच आपसी जुड़ाव और मजबूत होता है।

कार्यक्रम में संजय चौधरी, मुरारी सोनी, राजेश प्रसाद, संजू कुमार, आनंद यादव, मिथिलेश कुमार, शंभू साहू, बादल लाल नाथ सहदेव, कृष्णा मोदी, शेखर लोहरा, राजा साहू, अजय साहू सहित काफी संख्या में समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

— News Scale Live

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment