Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हजरत बाबा दुखनशाह (रअ) के उर्स के मौके पर अकीदतमंदों ने लगाई हाजिरी 

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*हजरत बाबा दुखनशाह (रअ) के उर्स के मौके पर अकीदतमंदों ने लगाई हाजिरी*

 

*डीसी व एसपी ने की चादरपोशी, मांगी सौहार्द और अमन की दुआएं*

 

*लोहरदगा:* शहंशाहे लोहरदगा हजरत बाबा दुखन शाह (र.अ.) का 101वां सालाना उर्स मुबारक मौके पर चादरपोशी का सिलसिला बुधवार को बाद नमाज फजर शुरू हो गया। अंजुमन इस्लामिया की अगुआई में धर्म गुरुओं ने मजार पर गुसुल की रस्म अदायगी कीं। अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सदर अब्दुल रउफ अंसारी, सचिव शाहिद अहमद बेलू के नेतृत्व में ओहदेदारों ने पहली चादरपोशी कीं। तत्पश्चात उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद और पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की ओर से चादरपोशी की गयी। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से हजरत बाबा दुखनशाह लोहरदगा शरीफ की शान में गार्ड ऑफ ऑनर के तहत सलामी दी गई। एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने चादरपोशी कीं। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रउफ अंसारी, सचिव शाहिद अहमद बेलू, नाजिम ए आला हाजी अब्दुल जब्बार, कोषाध्यक्ष फिरोज शाह, नाइब सदर हाजी नईम खान, सैयद आरीफ हुसैन, सह सचिव अनवर अंसारी, अल्ताफ कुरैशी, सिराज अंसारी, असगर अंसारी, सरवर खान, सरवर आलम पाले, आबिद अंसारी, जैनुल आबेदिन, जिलानी अंसारी, मौलवी अबुल कलाम तैगी, असगर तैगी आदि समेत गणमान्य लोग मौजूद थे। जामा मस्जिद के ईमाम कारी शमीम रिजवी के नेतृत्व में सामूहिक रूप से लोहरदगा जिला में सौहार्द, अमन और शांति के लिए दुआएं मांगी गयी। साथ ही सभी लोगों के बीच मोहब्बत और सुकून की जिंदगी बीते, खुदा सबको तरक्की अता फरमाएं और तमाम लोगों की जायज मुरादों को पूरी करें, लोहरदगा को तमाम दिक्कतों से छुटकारा मिले इसके लिए सामूहिक दुआएं मांगी गई। बाबा के दरबार में एक साथ हिन्दू, मुस्लिम, इसाई सभी समुदाय के लोगों ने हाजिरी लगाई।चादरपोशी का सिलसिला आगामी 16 जनवरी की अहले सुबह तक लगातार चलता रहेगा। उल्लेखनीय है कि बाबा के दर में हाजिरी देने के लिए सूबे के विभिन्न जिलों से काफी तादाद में लोग लोहरदगा पहुंच रहे हैं। इसमें महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय है। शहर के मध्य हिस्सा मेले में तब्दील हो गया है। उर्स मैदान, राहत नगर, एमजी रोड, मुख्य पथ थाना चौक से सोमार बाजार तक दुकानों से पट गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment