Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दिशोम गुरु की जयंती पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने किया नमन, बिरहोर परिवारों में सामग्री वितरण

On: January 12, 2026 12:53 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर ब्लॉक मोड़ स्थित बचपन प्री-स्कूल परिसर में प्रखंड महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और झारखंड आंदोलन में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के क्रम में महागठबंधन कार्यकर्ताओं द्वारा जपुआ गांव में निवास करने वाले बिरहोर परिवारों के बीच चूड़ा, बिस्किट सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस सामाजिक पहल को जयंती के अवसर पर सेवा और समर्पण के भाव से जोड़ा गया। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड के जननायक थे। उनके अथक संघर्ष और नेतृत्व के कारण ही झारखंड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। उनकी जयंती पर जरूरतमंद परिवारों के बीच सामग्री वितरण कर उनके विचारों को आत्मसात किया गया है। कार्यक्रम में संदीप दास, संतन सोनी, उपेंद्र कुमार सहित महागठबंधन के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस के नाक के नीचे 1 करोड़ की लूट: थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी से छीना 1 किलो सोना!

78 साल बाद भी पांच गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

नो इंट्री उल्लंघन और रैश ड्राइविंग पर प्रशासन सख्त, दो वाहन ब्लैकलिस्ट

दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

Leave a Comment