गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कौलेश्वरी मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी की प्रखंड स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने की, जबकि संचालन प्रखंड महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा ने किया। संगोष्ठी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीपीजी राम एवं एसआईआर (विशेष गहन परीक्षण) से संबंधित विषयों पर बारी-बारी से जानकारी साझा की। वक्ताओं ने कहा कि एसआईआर के तहत किए जा रहे कार्यों को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि यह प्रक्रिया पारदर्शी और जनहित में है। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को एसआईआर की सही जानकारी देने का आह्वान किया। इस मौके पर वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के मंच से कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के कार्य से कांग्रेस को परेशानी हो रही है और इसी कारण अनावश्यक बयानबाजी की जा रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि सच्चाई जनता के सामने लाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि ब्रजेश सिन्हा, युवा मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार साव, उपमुख प्रीतम यादव, महादेव दांगी, मनोज यादव, अमीर दांगी, दशरथ दांगी, चमारी दांगी, अशोक गुप्ता, उमेश यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
कौलेश्वरी मंदिर परिसर में भाजपा की प्रखंड स्तरीय संगोष्ठी, एसआईआर पर दी गई जानकारी

On: January 12, 2026 12:52 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 936565
Total views : 2688014