न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः उपायुक्त अबु इमरान ने स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के अंतर्गत 05 से 12 जून तक चलने वाले चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो राज्य स्तरीय अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर सोमवार को रवाना किया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं पंचायती राज विभाग के सयुंक्त प्रयास से 12 जून 2023 तक माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय अभियान चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो का आयोजन किया गया है। उक्त अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता सम्बंधित चुनौतियों यथा उचित स्वच्छता, स्वस्थ व्यवहार, अनुकूल शौचालय, सुरक्षित वातावरण आदि के बारे में जन जागरूकता हेतु माहवारी स्वच्छता जागरूकता रथ गांव-गांव पहुंच कर लोगों को जागरुक करेगी। मौके पर कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल अविक अंबाला, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता समेत अन्य सम्बंधित मौजूद थे।
राज्य स्तरीय अभियान चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो के जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

By newsscale
On: June 5, 2023 8:15 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 940825
Total views : 2693674