Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रेमिका से मिलना नहीं था पसंद, नए प्रेमी को पुराने ने रास्ते से हटाया, हत्या कर कुएं में डाली लाश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

झारखंड की रामगढ़ पुलिस ने मामले का खुलासा कर लिया है
जिस युवक की हत्या की गई वो 26 जनवरी से ही गायब था

रामगढ: झारखंड के रामगढ़ जिले से प्रेम प्रसंग में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र की है. इस मामले में पुराने प्रेमी ने अपने प्रेमिका से मिलने वाले नए प्रेमी की हत्या कर उसके शव को कुएं में डाल दिया था. यह मामला रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के डभातु  गांव का है. गोला पुलिस ने ड़भातु गांव के कुंए से 18 वर्षीय प्रियांशु प्रसाद का शव 30 जनवरी बरामद किया था.

प्रियांशु 26 जनवरी से अपने घर से लापता था. इस मामले में पुलिस ने रोशन कुमार नामक युवक को हिरासत में लिया. रोशन कुमार ने हत्याकांड की बात कबूल कर ली है. बताया जा रहा है कि रोशन कुमार प्रियांशु प्रसाद से इसलिए नाराज था कि वह उसकी प्रेमिका से मिलने- जुलने लगा था. उसके कई बार मना करने के बावजूद प्रियांशु प्रसाद ने उसकी प्रेमिका से मिलना जुलना नहीं छोड़ा. रोशन कुमार ने प्रियांशु को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने के लिए 26 जनवरी को प्रियांशु प्रसाद को सुनसान जगह पर बुलाया पहले उसकी जमकर पिटाई की और मरने के बाद उसके  शव को  किसान हाई स्कूल डभातु के समीप स्थित कुएं में उसके शव को फेंक दिया.

पुलिस ने प्रियांशु प्रसाद के मोबाइल के सीडीआर के माध्यम से रोशन कुमार को पकड़ा. पूछताछ में रोशन कुमार ने प्रियांशु प्रसाद की हत्या की बात को स्वीकार कर लिया. पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त का खून लगा जींस, शर्ट को डैम से और बाइक समेत एक मोबाइल को भी जब्त किया है. इस मामले में रामगढ़ के एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने बताया कि प्रियांशु प्रसाद के मोबाइल नंबर का सीडीआर के माध्यम से संदिग्ध रोशन कुमार को पकड़ा गया तो रोशन कुमार ने इस हत्या में अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर ली.

उन्होंने बताया कि 26 जनवरी से प्रियांशु प्रसाद अपने घर से लापता था. सीसीटीवी फुटेज में प्रियांशु किसी से फोन पर बात करते हुए कुमार दगा चौक तक गया था उसके बाद से ही उसका पता नहीं चल पा रहा था. इस मामले में पुलिस ने एक टीम गठित कर मामले की तफ्तीश शुरू की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर 2 बच्चों के पिता को दिल दे बैठी शादीशुदा महिला; पति का घर छोड़ा, 100 रुपये के स्टांप पर 9 शर्तें लिखकर किया प्यार का इकरार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

उपायुक्त की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुपालन को लेकर बैठक आयोजित

Leave a Comment