गिद्धौर (चतरा)। भाजपा पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू सोमवार को गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के बलबल पहुंचे। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान आदित्य प्रसाद साहू ने मां बागेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि नए वर्ष के आगमन को लेकर मां बागेश्वरी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई है। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सिमरिया विधायक, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वर यादव, विद्यासागर आर्य, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि संजय यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद थे।
भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू बलबल पहुंचे, मां बागेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

On: December 29, 2025 11:31 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 936565
Total views : 2688014