गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मंदिर परिसरों और एक खेल मैदान में रविवार को सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए गए। इससे क्षेत्र में रात्रि के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। सोलर स्ट्रीट लाइट जवाहर फुटबॉल मैदान परिसर, बरटा शिव मंदिर परिसर, कौलेश्वरी मंदिर परिसर, सूर्य मंदिर परिसर, रामनगर सियारी शिव मंदिर परिसर, इचाक शिव मंदिर परिसर तथा बारियातु पंचायत के लूटी टोला में लगाए गए हैं। इस अवसर पर प्रखंड सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा ने बताया कि यह सोलर स्ट्रीट लाइट सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शेष बचे अन्य स्थानों पर भी जल्द ही सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे। मौके पर भाजपा नेता असुरंजन उर्फ मंटू कुमार, आशीष कुमार दांगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
मंदिर परिसरों व खेल मैदान में लगे सोलर स्ट्रीट लाइट, सांसद के सौजन्य से हुआ स्थापना कार्य, जल्द अन्य स्थानों पर भी लगेगी लाइट

On: December 29, 2025 12:47 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 936565
Total views : 2688014