Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

On: December 29, 2025 12:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा/कुंदा। कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस रविवार को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थिता अंबेडकर चौक के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 140 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बैनर तले एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा और आवाज को बुलंद किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया मनोज कुमार साहू ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी और आज पार्टी ने अपने 140 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इसी उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय भारती, पृथ्वी गंझु, मुंद्रिका यादव, संजय यादव, कैलू भुईया, सहदेव कुमार, रामजीवन राम, रामदेव पासवान, राजमोहन राम सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस के नाक के नीचे 1 करोड़ की लूट: थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी से छीना 1 किलो सोना!

78 साल बाद भी पांच गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

नो इंट्री उल्लंघन और रैश ड्राइविंग पर प्रशासन सख्त, दो वाहन ब्लैकलिस्ट

दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

Leave a Comment