Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कांग्रेस कार्यालय परिसर में झंडोतोलन के दौरान विवाद, पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत, 140वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान दो पक्षों में झड़प, जांच में जुटी पुलिस

On: December 29, 2025 12:39 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा था। वर्षों से जिस परिसर में कांग्रेस का झंडा फहराया जाता रहा है, वहां झंडोतोलन के दौरान जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कार्यालय परिसर में पार्टी का झंडोतोलन कर स्थापना दिवस मना रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उक्त भूमि को अपनी निजी जमीन बताते हुए कांग्रेस का झंडा उखाड़ दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दूसरे पक्ष के बीच नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई और हंगामे में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना के सब इंस्पेक्टर राजदेव पांडेय और रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझाया और मामला शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुनः शांतिपूर्वक पार्टी का 140वां स्थापना दिवस मनाया और मिठाइयां बांटीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दूसरे पक्ष द्वारा कांग्रेस कार्यालय की भूमि पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरे पक्ष ने दावा किया है कि विवादित जमीन उनकी पैतृक संपत्ति है। सूत्रों (स्थानीय बुजुर्गों) के अनुसार उक्त स्थल पर कई वर्षों से कांग्रेस द्वारा झंडोतोलन किया जाता रहा है, जबकि जमीन से संबंधित मामला उपायुक्त के समक्ष लंबित बताया जा रहा है। इस संबंध में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा ने हंटरगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि झंडोतोलन के दौरान हंटरगंज निवासी राजू गुप्ता, राहुल कुमार, छोटू कुमार, मनोज गुप्ता, अमन कुमार और प्रिंस कुमार ने झंडा उखाड़कर फेंक दिया और मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग 100 वर्षों से उक्त स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज और पार्टी का झंडा फहराया जाता रहा है, इस तरह की घटना पहली बार हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रदेव यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद दुबे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष के राजू गुप्ता ने दावा किया कि विवादित जमीन उनके पूर्वजों की है और उनके पास उसका रसीद भी मौजूद है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस के नाक के नीचे 1 करोड़ की लूट: थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी से छीना 1 किलो सोना!

78 साल बाद भी पांच गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

नो इंट्री उल्लंघन और रैश ड्राइविंग पर प्रशासन सख्त, दो वाहन ब्लैकलिस्ट

दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

Leave a Comment