Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

देवघर का अर्ष दिल्ली में सम्मानित, जानें कैसे कायम हुआ यह जलवा

On: February 12, 2023 11:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

देवघर: देवघर के बिलासी टाउन निवासी अर्ष कश्यप को एनसीसी में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2022 के प्रतिष्ठित महानिर्देशक प्रशस्ति पत्र से मेजर जनरल एसपी विश्वासराव, एडीजी दिल्ली निदेशालय द्वारा सम्मानित किया गया. महानिर्देशक प्रशस्ति पत्र एनसीसी के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक है जो उत्कृष्ट प्रशिक्षण या सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है.

पिता हैं आर्मी में आफिसर

अर्ष 6 दिल्ली बटालियन, दिल्ली निदेशालय की एसएसएन कंपनी के सीनियर अंडर अफसर हैं और पुरस्कार के लिए चुने गए 2 कैडेटों में से 1 हैं. वह दिल्ली विश्वविद्यालय के एसएसएन कॉलेज में इतिहास ऑनर्स के अंतिम वर्ष के छात्र हैं. अर्ष के पिता राजीव रंजन खवाड़े एक व्यवसायी हैं और उनकी मां सुनीता देवी एक गृहिणी हैं. अर्ष ने अपनी प्राथमिक शिक्षा संत फ्रांसिस स्कूल, देवघर से की एवं उच्च शिक्षा चिन्मया स्कूल, शिमला से प्राप्त किया. अर्ष अपने स्नातक के बाद एक अधिकारी के रूप में भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होना चाहते हैं.

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

अर्ष अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और मौसा-मौसी सहित पूरे परिवार को देते हैं. साथ ही उन्होंने अपने कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल एसके दहिया, एएनओ लेफ्टिनेंट मुकेश राणा, प्राचार्य डॉ प्रवीण गर्ग, सूबेदार मेजर फतेह सिंह और सभी पीआई स्टाफ को धन्यवाद दिया. जिनके मार्गदर्शन में ये सब मुमकिन हो पाया.

लेफ्टिनेंट जनरल एसके दहिया (कमांडिंग ऑफिस 6 डीबीएन) ने अर्ष को बधाई दी और कहा कि उन्हें बटालियन का गौरव बढ़ाने के लिए 6 दिल्ली बटालियन के सयूओ अर्ष कश्यप पर गर्व है. एक आलराउंडर कैडेट के रूप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिल्ली निदेशालय के एडीजी मेजर जनरल एसपी विश्वासराव द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए जाने पर बधाई.

6 दिल्ली बटालियन के एसएम फतेह सिंह ने कहा कि हम कैडेटों को सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए प्रशिक्षित करते हैं और अर्ष ने विभिन्न स्थानों पर जीत हासिल करके साबित किया है कि उनमें क्षमता है, हमारे सभी प्रशिक्षणों की प्रशंसा तब होती है जब अर्ष जैसे कैडेट ऐसे शानदार पुरस्कार जीतते हैं. प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए जाने पर बधाई.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नशा मुक्ति के लिए जिला प्रशासन का बड़ा शंखनाद: हाई स्कूल के हेडमास्टरों और शिक्षकों की लगी क्लास; नशा उन्मूलन को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान

बूंद-बूंद पानी को तरस रहा अनुसूचित जाति टोला: जल जीवन मिशन पूरी तरह फेल, भीषण गर्मी के बीच दूर-दूर से गंदा पानी लाने को मजबूर हैं ग्रामीण

प्रशासन की अकर्मण्यता पर युवाओं का करारा जवाब: बैंक ऑफ इंडिया के पास मुख्य सड़क का जानलेवा गड्ढा मानवता पथ फाउंडेशन ने खुद भरा

नशा मुक्ति के लिए जिला प्रशासन का बड़ा अभियान: सीओ और थाना प्रभारी की मौजूदगी में ग्रामीणों ने ली नशा मुक्त प्रखंड बनाने की शपथ; मादक पदार्थों से दूर रहने का संकल्प

सरहुल महोत्सव की धूम: मांदर की थाप पर थिरके आदिवासी, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक

अवैध बालू माफिया पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: बलबल नदी में सुबह-सुबह छापेमारी कर दो ट्रैक्टर जप्त; हजारीबाग की ओर खपाया जा रहा था बालू

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: पंचायत में प्रेमी ने शादी से किया इनकार, तो 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान; परिजनों में कोहराम

भंडरा: मैना बगीचा में प्रिया हीरो शोरूम का हुआ उद्घाटन

फिर बहा बेकसूर का खून: तेज रफ्तार कोल वाहन ने घर के सामने 75 वर्षीय वृद्ध को बेरहमी से कुचला, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

प्रमोद के अपहरण और वीभत्स मर्डर का खुलासा: अवैध हथियार खरीद-बिक्री के विवाद में दोस्त ने ही उतारा था मौत के घाट; नदी के बालू से शव बरामद

पेसा कानून और पारंपरिक व्यवस्था पर छिड़ा महासंग्राम: आईआरएस निशा उरांव के नेतृत्व में आदिवासियों ने खोला मोर्चा; मॉडल ग्राम सभा पर दी बड़ी चेतावनी

राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चीरी के निरीक्षण में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार एवं अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन का दिया निर्देश

Leave a Comment