कान्हाचट्टी (चतरा)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर एक यात्री बस में सवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली के लिए रवाना किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप के नेतृत्व में करीब सौ कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए। हंटरगंज में अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप ने पत्रकारों को बताया कि हम सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रामलीला मैदान जा रहे हैं। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत यह कार्यक्रम सफल बनाने का संकल्प लिया गया है। दिल्ली जाने वालों में रविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, सुधीर चंद्रवंशी, संतोष केशरी, प्रदीप गुप्ता, राजवीर, श्रवण साव, कुमार प्रियदर्शी, मुन्ना यदुवंशी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
कांग्रेसियों का जत्था दिल्ली रवाना, अरुण सिंह ने दिखाई हरी झंडी

On: December 13, 2025 1:34 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1182176
Total views : 3015470