टंडवा (चतरा)। चतरा जिले के टंडवा प्रखंड के खधैया गांव में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पहला सोलर सिस्टम स्थापित कर दिया गया है। यह सोलर सिस्टम खधैया निवासी विजय राणा, पिता नेमून राणा के घर लगाया गया। सोलर प्रणाली का इंस्टालेशन 30 नवंबर को मेटाज सर्विसेज एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया। संस्था के निर्देशक सर्वर खान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत यहां 3 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम लगाया गया है। इस सिस्टम में कुल 6 सोलर पैनल शामिल हैं, जिन्हें दो सेट में स्थापित किया गया है। केंद्र सरकार इस क्षमता के सोलर सिस्टम पर 78 हजार रुपये की सहायता राशि दे रही है, जबकि मेटाज सर्विसेज एंड टेक्नोलॉजी की ओर से 12 हजार रुपये की अतिरिक्त छूट प्रदान की जा रही है। चतरा जिले के जिला समन्वयक रंजन कुमार राणा ने बताया कि खधैया गांव में पहला सोलर सिस्टम लगते ही ग्रामीणों में उत्साह बढ़ गया है। कई लोग आवेदन प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं और जल्द ही अन्य घरों में भी सोलर प्रणाली की स्थापना शुरू होगी। स्थापना के दौरान मेटाज सर्विसेज एंड टेक्नोलॉजी के निर्देशक सर्वर खान, सेवा प्रदाता अजय कुमार मेहता, जिला समन्वयक रंजन कुमार राणा, विजय राणा, साहेब महतो, सुबोध महतो समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का आगाज़, खधैया में पहला सोलर सिस्टम लगा

On: November 30, 2025 10:42 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 936279
Total views : 2687583