कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड के पेलतौल कला गांव निवासी जितेंद्र सिंह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उनके परिवार को उपचार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच चतरा लोकसभा के सांसद कालीचरण सिंह ने संवेदना जताते हुए उनके परिवार की सहायता के लिए आगे कदम बढ़ाया। सांसद ने जितेंद्र सिंह की बेटी की शादी के अवसर पर 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। सहायता प्राप्त होने पर जितेंद्र सिंह के परिवार ने सांसद श्री सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। सांसद ने ईश्वर से जितेंद्र सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि सतीश सिंह, समाजसेवी राजकुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बीमार ग्रामीण की मदद को आगे आए सांसद कालीचरण सिंह, बेटी की शादी में की आर्थिक सहायता

On: November 30, 2025 10:39 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1171148
Total views : 3000560