Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दो सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, क्षेत्रवासियों में हर्ष

On: November 25, 2025 12:03 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड (चतरा)। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र में अपने दो नए प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। बेलखोरी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सह एकतारा निवासी शिव कुमार सिंह को प्रखंड कार्यालय एवं थाना का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मंधैनिया निवासी रामदहिन सिंह को भी सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। सांसद श्री सिंह ने अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर इसकी जानकारी दी है। प्रतिनिधि बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। लोगों का मानना है कि सांसद की अनुपस्थिति में अब उनकी समस्याओं को लेकर आवाज उठाने और समाधान की दिशा में पहल संभव होगी। नव नियुक्त प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्रवासियों की जन समस्याओं को लेकर हर समय उपलब्ध रहेंगे। सांसद श्री सिंह ने दोनों प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र नायक, नीरज कुमार सिंह, रणधीर सिंह, राजीव रंजन सिंह, श्याम सुंदर सिंह समेत कई लोगों ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस के नाक के नीचे 1 करोड़ की लूट: थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी से छीना 1 किलो सोना!

78 साल बाद भी पांच गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

नो इंट्री उल्लंघन और रैश ड्राइविंग पर प्रशासन सख्त, दो वाहन ब्लैकलिस्ट

दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

Leave a Comment